- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:जमीन के लिए...
उत्तर प्रदेश
Up News:जमीन के लिए बेटा बना हैवान, पिता और बहन को उतारा मौत के घाट
Sarita
9 July 2025 12:55 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपत्ति विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता और बहन की कथित तौर पर रॉड और ईंटों से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (वरुण क्षेत्र) नीतू कत्याल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह घटना मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी में हुई।
अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए तीखे विवाद में आरोपी राजेश कुमार ने अपने 78 वर्षीय पिता रूप चंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी पर कथित तौर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रॉड और ईंटों से बार-बार हमला किए जाने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि रूप चंद्र भारद्वाज एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने प्रताप नगर कॉलोनी में जमीन खरीदकर एक मकान बनवाया था और संपत्ति अपनी बेटी शिवकुमारी के नाम कर दी थी, जिससे राजेश का उनसे झगड़ा होने लगा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विवाद बढ़ गया और राजेश ने जानलेवा हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कैंट पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpजमीनबेटाहैवानUpLandSonMonster जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





