उत्तर प्रदेश

UP News: मां के अंतिम संस्कार में जा रहे बेटे और मामा की भीषण सड़क हादसे में मौत

Sarita
15 May 2025 8:15 AM IST
UP News: मां के अंतिम संस्कार में जा रहे बेटे और मामा की भीषण सड़क हादसे में मौत
x
UP News: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां के अंतिम संस्कार में जा रहे बेटे और चाचा भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का कलेजा फट गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। बता दें कि हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा में नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ, जब वीर सिंह अपनी मां की मौत के बाद अपने मामा भूरा के साथ पिकअप में गुरुग्राम से हमीरपुर जा रहा था। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने वीर सिंह और भूरा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।
Next Story