- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: करोड़ों की...

x
UP News: पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चरस बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से जेब तराजू और 1700 रुपये भी बरामद हुए। बाजार चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव नौघवथगू के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर चरस बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा।
पुलिस टीम ने घेरकर युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 177.5 ग्राम चरस, 1700 रुपये और जेब तराजू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान नौघवथगू निवासी रवीश राणा के रूप में बताई। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
TagsUPकरोड़ोंतस्करीमां-बेटीगिरफ्तार3 फरारUPsmuggling of croresmother-daughterarrested3 abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





