- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दुर्लभ...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने मैनपुरी बॉर्डर पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर बांग्लादेश तस्करी कर ले जाए जा रहे 528 कछुए बरामद किए हैं। इस सिलसिले में एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इटावा के प्रभागीय वनाधिकारी अतुलकांत शुक्ला ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मैनपुरी बॉर्डर पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर बांग्लादेश तस्करी कर ले जाए जा रहे 528 कछुए बरामद किए हैं, बरामद किए गए सभी कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं।
उन्होंने बताया कि सुंदरी प्रजाति के कछुओं की तस्करी बांग्लादेश कर रहे कछुआ तस्कर गिरेंद्र सिंह उर्फ गौरव शाक्य पुत्र रामसेवक निवासी नगला जनुखा थाना बिछवा तहसील कुरावली जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया है। कछुओं को ट्रक से बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। जिस ट्रक में कछुओं को ले जाया जा रहा था, उसमें अन्य बिजली का सामान भरा हुआ था। कछुओं को उसी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने मैनपुरी की ओर से आ रहे ट्रक को कर्री पुल के पास रोका, चेकिंग के दौरान ट्रक में कछुए मिले। इटावा के डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि ट्रक भागने की फिराक में था लेकिन सुबह तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान उसे घेरकर पकड़ लिया गया|
ट्रक में बिजली का सामान भरा हुआ था और यह दिल्ली से कोलकाता होते हुए बांग्लादेश के ढाका जा रहा था। हम सभी लिंक की गहनता से तलाश कर रहे हैं और सफेदपोश लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।तस्करी किए जा रहे कछुओं का इस्तेमाल सेक्स वर्धक दवाओं के लिए किया जाता है। डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि तस्करी किए जा रहे कछुओं का इस्तेमाल सेक्स वर्धक दवाओं के लिए किया जाता है। इस सिंडिकेट में कई सफेदपोश लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPदुर्लभप्रजातिकछुएतस्करगिरफ्तारUPrarespeciesturtlessmugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





