- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश
Up News: एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, दो लोगों की मौत
Sarita
26 Jun 2025 10:10 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान बस में करीब 80 यात्री सवार थे।
यह डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली आ रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले के सैफई में माइलस्टोन 103 के पास यह बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद घायल यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मरने वाले दोनों यात्री बिहार के रहने वाले थे। हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है। हादसे में मृतकों की पहचान महिला सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55) दरभंगा के रूप में हुई है।
हादसे के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का गंभीरता से इलाज करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इटावा के डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Next Story





