उत्तर प्रदेश

Up News: ट्रेन के गेट पर बैठना पड़ा महंगा, बीएससी की छात्रा की गिरकर मौत

Sarita
27 April 2025 8:09 AM IST
Up News:  ट्रेन के गेट पर बैठना पड़ा महंगा, बीएससी की छात्रा की गिरकर मौत
x
Up News :भदोही जिले में ट्रेन से यात्रा कर रही छात्रा की गिरकर मौत हो गई। वह एक शादी समारोह से लौट रही थी। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह गेट पर बैठ गई। इस दौरान किसी के धक्का देने से वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे के अहिमनपुर स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर बीएससी की छात्रा अंजली मौर्या की मौत हो गई। वह अपने मामा की शादी में शामिल होने खमरिया के मनाऊबीर आई थी। शादी संपन्न होने के बाद वह मां के साथ घर लौट रही थी। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण किसी ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन के नीचे आ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज के अहिरी भीटी निवासी भगवानदास मौर्य की पुत्री अंजली मौर्या (18) की ननिहाल खमरिया के वार्ड 8 मनाऊबीर निवासी रमाशंकर मौर्या के घर शादी थी। शुक्रवार को शादी संपन्न होने के बाद वह शनिवार की सुबह मां के साथ ट्रेन पकड़ने अहिमनपुर स्टेशन आई थी। वह यहां एक मेमू ट्रेन में सवार हुई जिसमें भीड़ थी, इस दौरान भीड़ के धक्का लगने से वह बिना प्लेटफार्म वाली पटरी के किनारे गिर गई। जहां उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग उसे सीएचसी औराई ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अंजली व उसकी मां गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गई थीं। इसकी जानकारी होने पर वह प्रयागराज जाने वाली मेमू ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह गेट पर बैठ गई। उसी दौरान किसी ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना से उसके मायके व घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story