उत्तर प्रदेश

Up News: सिगरेट न देने पर दुकानदार की हत्या

Sarita
11 Oct 2025 10:04 AM IST
Up News:  सिगरेट न देने पर दुकानदार की हत्या
x
Up News: जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो चौक पर आज शाम एक दुखद घटना घटी, जहाँ सिगरेट देने से मना करने पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सज्जन मुखिया अपनी माँ का इलाज कराने के बाद अपनी दुकान खोलने ही वाला था कि बैरो पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव का बेटा आयरन यादव वहाँ पहुँचा और सिगरेट माँगने लगा। सज्जन ने तुरंत दुकान खोलकर पैसे देने की ज़िद की, जिससे गुस्साए आयरन यादव ने ताबड़तोड़ दो गोलियाँ चला दीं।
गंभीर रूप से घायल सज्जन मुखिया को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।-सज्जन मुखिया की मौत से इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। इस हत्या से स्थानीय लोगों में रोष है और इलाके में तनाव व्याप्त है।
Next Story