उत्तर प्रदेश

Up News: लाजर मसीह का चौंकाने वाला राज, मिले कुछ चौंकाने वाले सुराग

Sarita
8 March 2025 10:14 AM IST
Up News:  लाजर मसीह का चौंकाने वाला राज, मिले कुछ चौंकाने वाले सुराग
x
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कोखराज इलाके में खालिस्तानी आतंकी लजार मसीह की गिरफ्तारी के बाद अब एक सुरंग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि लजार मसीह ने इसी सुरंग में अपना ठिकाना बनाया था। गुरुवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लजार मसीह को सकाढ़ा डायवर्सन प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया।
सुरंग और स्थानीय लोगों की चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक लजार मसीह की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग कह रहे हैं कि आतंकी अक्सर इस जंगल में आता-जाता था और कभी-कभी यहां क्रिकेट भी खेलता था। ग्रामीणों के मुताबिक लजार मसीह के लिए रात में खाने का सामान गाड़ी से लाया जाता था। सुरंग के पास मिले खाने के बर्तन और शराब की बोतलों से पता चलता है कि लजार मसीह काफी समय से इस जगह का इस्तेमाल करता था। दूसरी ओर पुलिस ने सुरंग के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
सुरंग के बारे में जानकारी
बताया जा रहा है कि सुरंग नाले के अंदर बनी है और इसकी लंबाई करीब 5 मीटर बताई जा रही है। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के मुताबिक एसटीएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने लैजर मसीह को गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सुरंग के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच चल रही है।
लैजर मसीह का ऑस्ट्रेलिया से कनेक्शन
लैजर मसीह का ऑस्ट्रेलिया से भी कनेक्शन था। उसने सिग्नल एप का इस्तेमाल कर अपने बॉस से चैटिंग और इंटरनेट कॉलिंग की थी। एसटीएफ को लैजर मसीह के पास से एक मोबाइल मिला, जिससे यह खुलासा हुआ। मोबाइल में सिग्नल एप इंस्टॉल था और उसमें अकाउंट नंबर 43-68120175446 था, जो ऑस्ट्रेलिया का कोड था। इसके अलावा एक और चैट अकाउंट नंबर भी मिला। एसटीएफ ने अब लैजर मसीह के मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर ली है, ताकि पता चल सके कि पिस्टल से गोली कब चली।
इसके अलावा आतंकी से बरामद विदेशी पिस्टल, कारतूस और कपड़ों को भी एफएसएल लैब भेजा जाएगा। आतंकी लाजर मसीह के ठिकानों के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस होटल और ढाबों की फुटेज और रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। साथ ही लाजर मसीह के कौशांबी में कुछ समय तक छिपे रहने के तथ्य भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और अब सुरंग और लाजर मसीह के ऑस्ट्रेलिया से कनेक्शन की जांच की जा रही है।
Next Story