- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पिता की मौत...
उत्तर प्रदेश
Up News: पिता की मौत से सदमे में बेटे ने चलती ट्रेन में तोड़ा दम
Sarita
1 Dec 2025 7:50 AM IST

x
Up News: झांसी रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मुंबई से बिहार लौट रहे एक परिवार का सफर मातम में बदल गया, जब 42 वर्षीय रामेश्वर सिंह उर्फ राम विश्वास की चलती ट्रेन में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपने पिता की मौत के सदमे को सहन नहीं कर पाए।
रामेश्वर के परिवार के मुताबिक, दो दिन पहले उनके 80 वर्षीय पिता बंता राय का निधन हो गया था। यह खबर मिलते ही रामेश्वर भावुक हो गए और गहरे दुख में डूब गए। पत्नी रीना देवी ने बताया कि वह दो दिनों से कुछ भी नहीं खा रहे थे और लगातार रो रहे थे। परिवार ने उन्हें कई बार खाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कोई भोजन नहीं किया। उनकी हालत भावनात्मक सदमे और कमजोरी की वजह से धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई।
परिवार शनिवार रात लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। झांसी स्टेशन पहुंचने से पहले ही रामेश्वर को भारी बेचैनी हुई। शरीर कांपने लगा, तेज पसीना आने लगा और वह कमजोर होते चले गए। कुछ देर बाद वे थोड़े सामान्य तो हुए, लेकिन रात करीब 11 बजे S-3 कोच में उनकी हालत फिर अचानक गंभीर हो गई। पत्नी के सामने ही उनकी सांसें थम गईं। यात्रियों ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। झांसी स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार खड़ी थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची, डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद पत्नी रीना और चारों बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
झांसी जीआरपी की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत का कारण सदमा और भूख से शरीर कमजोर होना माना जा रहा है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
TagsUpपितामौतसदमेबेटेfatherdeathshocksonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





