उत्तर प्रदेश

UP News: कई गाड़ियां आपस में टकराईं, एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल

Sarita
20 Jan 2026 11:11 AM IST
UP News: कई गाड़ियां आपस में टकराईं, एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली- अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल मार्ग पर कोहरे के कारण भीषण दुर्घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोहरा ज्यादा होने के कारण एक दर्जन से ज्यादा गाड़िया आपस मे टकरा गईं। इस हादसे में दर्जन भर से भी ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन्हें अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बागपत जिले में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल एलिवेटिड हाईवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। हसनपुर मसूरी- मविकला गांव के पास अचानक छाई घनी धुंध के कारण एक के बाद एक करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम थी। वाहन चालक आगे चल रहे वाहनों को देख नहीं पा रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगने और कम दृश्यता के कारण पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए।
हादसे में कार, पिकअप और अन्य निजी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही बागपत और खेकड़ा कोतवाली पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल खेकड़ा सीएचसी और बागपत जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है।
Next Story