उत्तर प्रदेश

Up News: पूरी रात तालाब में पड़ा रहा सात साल का बच्चा, इलाके में सनसनी

Sarita
8 March 2025 12:09 PM IST
Up News:  पूरी रात तालाब में पड़ा रहा  सात साल का बच्चा, इलाके में सनसनी
x
Up News: जिले के पिहानी कोतवाली स्थित कायमपुर गौरिया में एक सात साल का बच्चा पूरी रात तालाब में पड़ा रहा और जब तक परिजनों को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। शनिवार को बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला गया। हादसे से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। दरअसल कायमपुर गौरिया निवासी जनती के दो बेटों में से एक 7 वर्षीय शिब्बू शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था, खेलते-खेलते वह करीब 200 मीटर दूर तालाब के किनारे पहुंच गया और वहीं से लापता हो गया।
काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई, परिजन पूरी रात बच्चे की तलाश करते रहे। किसी को पता नहीं चल सका कि बच्चा तालाब में डूब गया है। शनिवार की सुबह उसका शव उसी तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। वहीं पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस हादसे के बाद बच्चे की मां और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story