- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दिनदहाड़े...

x
UP News: यूपी के बहराइच में मंगलवार सुबह एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवपुर की है। क्षेत्र के बहादुरपुरवा निवासी पहाड़िया (35) का केशवपुर निवासी पारस से विवाद हो गया था। करीब छह माह पहले पहाड़िया ने पारस के भतीजे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद वह मुंबई भाग गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था। सुबह वह केशवपुर गया था। बताया गया कि पारस ने उसे देखा तो दोनों में कहासुनी होने लगी।
इस दौरान पारस ने गुस्से में पहाड़िया पर ईंट से हमला कर दिया। उसे तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
TagsUPदिनदहाड़ेयुवकहत्यासनसनी UPbroad daylightyouthmurdersensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





