उत्तर प्रदेश

Up News : पुलिस को देखकर पांच जुआरी नदी में कूदे,एक की मौत

Sarita
30 Oct 2025 9:32 AM IST
Up News : पुलिस को देखकर पांच जुआरी नदी में कूदे,एक की मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर ज़िले में हनुमान धाम स्थित है। पास ही खन्नौत नदी बहती है। बुधवार को इसी नदी के किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहाँ मौजूद युवक भागने लगे। इस दौरान पाँच युवक नदी में कूद गए। उनमें से चार तैरकर किनारे पहुँच गए, लेकिन एक डूब गया। मृतक की पहचान बाबूजई मोहल्ला निवासी कोविड तिवारी के रूप में हुई है।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक ने घटना के सिलसिले में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर हनुमान धाम के किनारे बग्गू घाट पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दो सिपाही मौके पर पहुँचे। पुलिस को देखकर वहाँ मौजूद युवक घबरा गए और पाँचों ने जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। चार युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन कोविड तिवारी गहरे पानी में डूब गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चौक थाने की पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुँचे। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने कोविद का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस और परिजन युवक को एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर पहुँचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जाँच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story