- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश
Up News: स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, युवक की मौत
Sarita
17 March 2025 7:30 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, कुछ दिन पहले ही शादी रचाने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जिले की सीमा से सटे पड़ोसी जिले सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के बैदार गांव के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब बारह फीट गहरे नाले में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर मिर्जापुर के कछवां थाना अंतर्गत जमुआ के आही बनवा से एक स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार होकर सोनभद्र के शिवद्वार दर्शन करने जा रहे थे।
सभी कछवां से चुनार सक्तेशगढ़ स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम राजगढ़ से शाहगंज मोड़ होते हुए करमा थाना क्षेत्र के बैदार गांव के पास पहुंचे ही थे कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 12 फीट गहरे नाले में पलट गई। जिससे स्कार्पियो में सवार विवेक 30 वर्ष, रोहित 26 वर्ष, राजेश 40 वर्ष, दीपक 32 वर्ष, अखिलेश 35 वर्ष, श्याम सुंदर 33 वर्ष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल आशीष पटेल 28 वर्ष पुत्र बेचन पटेल की मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र पटेल के अनुसार, मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मुख्यालय रेफर कर दिया गया, जहां एक की मौत हो गई।
TagsUpस्कॉर्पियोपलटीयुवकमौत UpScorpiooverturnedyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





