- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कार की टक्कर...

x
Up News: पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की दोपहर कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी स्कूटी से सरायमीर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में लिया है। अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के रुदौली अदाईपुर गांव निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद रफीक कपड़ा दर्जी का काम करते थे। उनकी ससुराल सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबारी गांव में है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी 45 वर्षीय साहिना, बेटी 10 वर्षीय आयशा, 12 वर्षीय आरजू और पांच वर्षीय जैनम के साथ स्कूटी से ससुराल जा रहे थे।
दोपहर करीब 12 बजे वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दंपती व बच्चे उछलकर दूर जा गिरे। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बेटियां माता-पिता के शव के पास बैठकर चीख-पुकार कर रही थीं। हादसे के बाद कार रुक गई थी। चालक नशे की हालत में वहीं पड़ा रहा। घटना के बाद राहगीर व स्थानीय लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पवई सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख रेफर कर दिया।
तीनों बच्चियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दंपती के शव देख लोग कांप उठे। सामने से आ रही अनियंत्रित कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार सभी लोग अलग-अलग दिशाओं में फेंका गए। मोहम्मद रफीक घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूर कंटीले तारों में फंस गया और उसकी मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जानवरों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बाड़ लगाई गई है। यह सर्विस रोड से करीब 10 मीटर दूर है। मोहम्मद रफीक का शव कंटीले तारों में फंसा हुआ था। यह देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
TagsUpकारटक्करदंपत्तिमौतUpcarcollisioncoupledeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





