उत्तर प्रदेश

Up News:ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

Sarita
12 Dec 2025 6:31 AM IST
Up News:ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, भीड़ ने लगाया जाम
x
Up News: तिर्वा-सौरिख रोड पर ट्रैक्टर लाद कर जा रहे ट्रेलर चालक से स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हड़बड़ी में भागे ट्रेलर चालक ने स्लीपर बस में रगड़ मार दी, जिससे सवारियां बाल-बाल बच गईं। चालक ने रफ्तार कम नहीं की और तीन ग्रामीणों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और शव उठाने गए दरोगा से हाथापाई कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। एसपी ने मौके पर जाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
हादसा गुरुवार देर शाम को तिर्वा-सौरिख रोड पर हुआ, जहां कलसान गांव के सामने ट्रेलर चालक ने बाजार से सब्जी लेने जा रहे स्कूटी सवार भानुप्रताप सिंह (65) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसने स्लीपर बस को रगड़ दिया और पेमपुर निवासी बाने सिंह, अनंतपुर के धर्मपाल व विसैनेपुरवा के रमेश राजपूत को टक्कर मार कर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष नीलम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
हादसे में मृत भानुप्रताप सिंह उर्फ भन्नू के दोनों बेटे दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहां गांव में अपनी खेती कराते थे। पापा को बाजार जाने में दिक्कत न हो, इसलिए बेटों ने स्कूटी खरीदकर दे दी थी। उनकी मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी बेटों को नहीं दी गई, केवल इतना बताया गया कि पापा की तबीयत खराब है और मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि बेटों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा
Next Story