उत्तर प्रदेश

UP News: स्कूल वैन खाई में गिरी, बच्चे बाल-बाल बचे

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 11:11 AM IST
UP News: स्कूल वैन खाई में गिरी, बच्चे बाल-बाल बचे
x
UP News: संदना इलाके में बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन फिसलकर खंदक में जा गिरी। ऐसे में वाहन सवार बच्चे बाल-बाल बचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। संदना थानाक्षेत्र के कल्ली स्थित रामसेवक विष्णु गोपाल पब्लिक स्कूल है। इसी में पढ़ने वाले बच्चे स्कूली वैन से विद्यालय जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, अचानक वैन अनियंत्रित होकर खंदक में जा पहुंची। बताते हैं कि बच्चे सकुशल हैं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर मौका-मुआएना किया है।
Next Story