उत्तर प्रदेश

Up News: स्कूल बस पलटी, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Sarita
5 July 2025 7:56 AM IST
Up News: स्कूल बस पलटी, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से बीते शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां सुजातपुर गांव के पास करीब 40 छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 8 वर्षीय मासूम शाहनवाज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि जैसे ही बस सुजातपुर गांव के पास पहुंची तो ग्वारी गांव निवासी शाहनवाज अचानक सड़क पर आ गया. बस चालक ने बच्चे को बचाने की कोशिश की और तेजी से मोड़ लिया, लेकिन हादसा टालना मुश्किल था|
बस ने शाहनवाज को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. घायल शाहनवाज को तुरंत सीएचसी रामपुर मथुरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से अधिकतर की हालत स्थिर है और कई को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बस चालक की ओर से कोई लापरवाही थी या यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Next Story