उत्तर प्रदेश

UP News: पेंशन विवाद में रिटायर्ड लाइनमैन की हत्या

Sarita
24 Feb 2025 7:40 AM IST
UP News: पेंशन विवाद में रिटायर्ड लाइनमैन की हत्या
x
UP News: मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में पेंशन के विवाद में रिटायर्ड लाइनमैन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के छोटे बेटे पर है। पिता की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिलहाल अपने स्तर से जांच की जा रही है। मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर गांव निवासी हेमराज सिंह उर्फ ​​भूरे बिजली विभाग से लाइनमैन के पद से रिटायर्ड थे। उनके तीन बेटे हैं। एक बेटा सोमपाल पीएसी में है और फिलहाल मथुरा में तैनात है, जबकि दूसरा बेटा राजवीर सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में टैक्सी चलाता है।
तीसरा सबसे छोटा बेटा राजेंद्र गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि रिटायर्ड लाइनमैन हेमराज सिंह गांव में बेटे से अलग रहते थे। बताया जाता है कि विभाग से मिलने वाली पेंशन के पैसों को लेकर बेटे से विवाद चल रहा था। बेटा पेंशन के पैसे लेना चाहता था, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। आरोप है कि इसी बात को लेकर बेटा रविवार दोपहर उनके घर पहुंचा और पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कमरे में छोड़कर भाग गया।
शाम करीब पांच बजे आसपास के लोग हेमराज के घर पहुंचे और शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में रहने वाला मृतक का बेटा फरार है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आशंका है कि रिटायर्ड लाइनमैन की गला दबाकर हत्या की गई है। पेंशन को लेकर विवाद हुआ था। बेटे पर ही हत्या करने का शक है। अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Next Story