- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: आफत बनी...
उत्तर प्रदेश
Up News: आफत बनी बारिश, नहाते समय नाले में बह गया 3 साल का बच्चा
Sarita
23 Jun 2025 8:17 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। रविवार को मुजफ्फरनगर जिले में भी तेज बारिश हुई। लेकिन, यह बारिश आफत बनकर आई और एक तीन साल के बच्चे को बहा ले गई। बताया जा रहा है कि बच्चा नहाते समय नाले में बह गया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चे को बचाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर गांव में घर के बाहर बारिश में नहाते समय तीन साल का बच्चा नाले में बह गया।
जिला अग्निशमन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को खोजने के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बच्चे की तलाश जारी है। वहीं, ग्राम प्रधान मोहम्मद इकराम ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब लविश (तीन) नाम का बच्चा तेज बारिश के दौरान नाले में फिसल गया और तेज बहाव में बह गया।
Next Story





