उत्तर प्रदेश

Up News: रेलवे ट्रैक ध्वस्त, बड़ी रेल दुर्घटना टली

Sarita
20 Jun 2025 12:33 PM IST
Up News:  रेलवे ट्रैक ध्वस्त, बड़ी रेल दुर्घटना टली
x
Up News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक किशोर की सतर्कता और बहादुरी ने गुरुवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बकरी चराने गया 16 वर्षीय किशोर सृजन मिश्रा उस समय हीरो बन गया जब उसने रेलवे ट्रैक में दरार और धंसाव देखा और अपनी लाल टी-शर्ट लहराकर आती हुई ट्रेन को रोक दिया। सृजन मिश्रा दबौली गांव का रहने वाला है। गुरुवार शाम वह घर के पास बकरी चरा रहा था। उसी दौरान उसने देखा कि रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी और कंकड़ धंस गए हैं और ट्रैक में दरार भी दिखाई दे रही है। यह जगह सफीपुर रेलवे स्टेशन के पास दबौली मोड़ है। उसी समय शाम 4:55 बजे सफीपुर स्टेशन से रवाना हुई कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन (54336) उसी ट्रैक पर आ रही थी।
सृजन ने तुरंत अपनी लाल टी-शर्ट हवा में लहराकर ट्रेन को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने इशारा समझ लिया और ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे की टीम को सूचना दी गई तो इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार ने खुद घटना की पुष्टि की और सृजन की बहादुरी की तारीफ की। करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने मिलकर ट्रैक पर गिट्टी डाली, ताकि मरम्मत का काम जल्दी हो सके। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सृजन मिश्रा की तारीफ हो रही है। रेलवे अधिकारियों से लेकर गांव के लोग तक सभी उनकी सूझबूझ और बहादुरी के कायल हैं। उनकी थोड़ी सी सतर्कता ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली।
Next Story