उत्तर प्रदेश

Up News: पंचर रिपेयर करने वाले के बेटे ने पास की यूपीएससी परीक्षा

Sarita
23 April 2025 9:56 AM IST
Up News: पंचर रिपेयर करने वाले के बेटे ने पास की यूपीएससी परीक्षा
x
Up News: मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा CSE का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल के रिजल्ट में शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है। वहीं, संत कबीर नगर के इकबाल अहमद ने यूपीएससी में 998वीं रैंक हासिल की है।
आपको बता दें कि इकबाल अहमद के पिता मकबूल अहमद भारतीय स्टेट बैंक नंदौर के पास साइकिल पंचर की दुकान चलाते थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले दो साल से उनकी दुकान बंद है। मकबूल अहमद के इकबाल समेत कुल पांच बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। इकबाल के बाकी भाई पेंटर का काम करते हैं। इकबाल ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई मेंहदावल से पूरी की। उच्च शिक्षा गोरखपुर से प्राप्त की। वर्तमान में इकबाल बस्ती में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
Next Story