- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: प्राइवेट बस...
उत्तर प्रदेश
UP News: प्राइवेट बस ने गन्ना लदे ट्रॉले को मारी टक्कर, 13 घायल
Sarita
11 Feb 2025 7:29 AM IST

x
UP News: नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस ने गन्ने से भरी ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डीएसएम शुगर मिल मीरगंज जा रही थी।
प्राइवेट बस प्रयागराज कुंभ में लोगों को गंगा स्नान कराकर देहरादून उत्तराखंड जा रही थी। ठिरिया खेतल के पास तेज रफ्तार बस ने अचानक गन्ने से भरी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। बस में बैठे 12 यात्री और बस चालक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
TagsUPबसट्रॉलेटक्कर13 घायलUPBusTrolleyCollision13 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





