उत्तर प्रदेश

UP News:निजी एंबुलेंस और पिकअप में भिड़ंत,चालक की मौत, छह घायल

Sarita
15 Jan 2026 6:32 AM IST
UP News:निजी एंबुलेंस और पिकअप में  भिड़ंत,चालक की मौत, छह घायल
x
UP News: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर चौका तिराहा के पास बुधवार की दोपहर निजी एंबुलेंस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए छतरपुर जिले के नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ से नंदकिशोर इलाज कराने के लिए निजी एंबुलेंस से परिजनों के साथ झांसी जा रहा था। तभी हाईवे पर चौका तिराहे के पास हरपालपुर की ओर से आ रही पिकअप ने निजी एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर में एंबुलेंस चालक धमेंद्र यादव निवासी झांसी बुरी तरह से फंस गया। उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना में एंबुलेंस सवार देवीशरण, सियारानी, राजकुमारी, नंदकिशोर, अमन और चालक का भाई नीरज यादव घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस ने इलाज के लिए मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव अस्पताल पहुंचाया। यह दुर्घटना होते ही सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
Next Story