- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भगवान राम के...
उत्तर प्रदेश
UP News: भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
Sarita
4 April 2025 6:27 AM IST

x
UP News: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 6 अप्रैल को रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या आ सकते हैं। कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन सुविधाएं बढ़ाने में लगा हुआ है। भीषण गर्मी के चलते राम जन्मभूमि पथ पर अस्थाई शामियाना लगाया जा रहा है। 6 अप्रैल तक मंदिर पथ पर रेड कारपेट भी बिछाया जाएगा। मंदिर प्रशासन पेयजल की भी व्यवस्था कर रहा है। मंदिर बोर्ड के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। इस काम में विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। भगवान राम के अभिषेक का प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन भगवान के दर्शन की अवधि बढ़ाने की योजना बना रहा है। अप्रैल के अंत तक शिखर का काम पूरा हो जाएगा। अब 31 लेयर में से सिर्फ दो लेयर का निर्माण होना बाकी है।
राम मंदिर के अलावा प्राचीर में बन रहे छह मंदिरों और सप्तमंडपम के सात मंदिरों के साथ ही गोस्वामी तुलसीदास और शेषावतार मंदिर के शिखरों पर कलश स्थापित किए जाएंगे। सभी कलशों का सामूहिक पूजन हो चुका है। अब अलग-अलग तिथि और शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापित किए जाएंगे। रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ने एडवाइजरी जारी की है। चंपत राय ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। श्रद्धालु धूप से बचाव के उपाय करके ही बाहर निकलें। अपने साथ नींबू पानी या ओआरएस का घोल रखें तो बहुत अच्छा है। जौ के सत्तू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे लू नहीं लगेगी।
TagsUPभगवान रामजन्मोत्सवतैयारियां UPLord Rambirthdaypreparationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





