- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: आठ दिन से...

x
Up News: कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और छतारी थाना क्षेत्र के गांव समसपुर के वर्तमान प्रधान आठ दिन से लापता प्रहलाद सिंह (66) का रविवार सुबह शव यूपी के बुलंदशहर स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्सौन की नई आबादी स्थित एक प्लॉट में पड़ा हुआ मिला। शव की हालत देखकर परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की दाहिनी आंख गायब थी और पैर का अंगूठा कटा हुआ था, जिसे जंगली जानवरों द्वारा खाया जाना प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मूल रूप से छतारी थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी प्रहलाद सिंह कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त होने के बाद बुलंदशहर की आवास विकास कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह वर्तमान में अपने गांव के प्रधान भी थे। उनके पुत्र हरवीर सिंह, जो अलीगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो हैं ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह उनके पिता गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्हें रोडवेज बस स्टैंड तक पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने छोड़ा था लेकिन जब वह देर शाम तक न तो गांव पहुंचे और न ही वापस घर लौटे, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने बुलंदशहर नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह शिकारपुर के चित्सौन गांव के पास एक प्लॉट में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान की। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से कौशांबी डिपो की रोडवेज बस का एक टिकट मिला है। यह टिकट 7 फरवरी की सुबह 11:03 बजे बुलंदशहर से अहमदगढ़ के लिए कटाया गया था। इसके अलावा उनकी जेब से 8,335 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। हैरत की बात यह है कि समसपुर गांव अहमदगढ़ से 17 किलोमीटर आगे है, जबकि जिस स्थान चित्सौन पर शव मिला, वह अहमदगढ़ से 20 किलोमीटर पहले और बुलंदशहर के काफी करीब है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रहलाद सिंह उस दिन अहमदगढ़ पहुंचे ही नहीं? या उन्हें बस से उतारकर अगवा किया गया? शव के पास एक थैला भी मिला है जिसमें उनके कुछ कपड़े रखे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUpलापताप्रधानशवUPmissingPradhanbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





