उत्तर प्रदेश

Up News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से बिजली सप्लाई ठप

Sarita
3 Aug 2025 11:48 AM IST
Up News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से बिजली सप्लाई ठप
x
Up News: शहर में शनिवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। शाहदाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति बाधित रही, जबकि दुर्गानगर और सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण घंटों बिजली गायब रही। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे शाहदाना सबस्टेशन के अंतर्गत खुशलोक अस्पताल के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था बहाल की। गौटिया समेत अन्य मोहल्लों में फाल्ट के कारण करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस टू के चौफुला फीडर में फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह गंगापुर, कोहाड़ापीर में गांधीनगर, कुतुबखाना में शिवाजी मार्ग, कटरा मानराय, डेलापीर के कुछ हिस्सों में भी उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा।
किला, सुभाषनगर, महानगर, मढ़ीनाथ और आसपास के इलाकों में स्थानीय फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
रविवार को सिविल लाइंस 2 सबस्टेशन के सिटी स्टेशन फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कुंवरपुर तलैया, आर्क नंबर 4, बिहारीपुर, एक मीनार मस्जिद, चमन की मठिया, मेमरान मोहल्ला और कसगरान जैसे इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Next Story