उत्तर प्रदेश

UP News: चाइनीज धागे के संपर्क में आया पुलिसकर्मी, बाल-बाल बचा

Sarita
12 Feb 2025 8:43 AM IST
UP News: चाइनीज धागे के संपर्क में आया पुलिसकर्मी, बाल-बाल बचा
x
UP News: जानलेवा मांझे के कारण मंगलवार को शहर में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एल ब्लॉक की पुलिया पर बाइक सवार एक पुलिसकर्मी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और गहरा घाव होने से बच गया। बाद में पुलिसकर्मी ड्रेसिंग करवाकर चला गया। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। बाइक सवार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक की तरफ जा रहा था।
जैसे ही वह पुलिया पर पहुंचा तो अचानक चाइनीज मांझा पुलिसकर्मी के चेहरे के सामने आ गया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिसकर्मी की नजर मांझे पर पड़ गई। पुलिसकर्मी ने गर्दन में लिपटने से पहले ही बाइक के ब्रेक लगा दिए, लेकिन फिर भी उसे मामूली चोटें आईं। आसपास के लोग दौड़कर पुलिसकर्मी के पास पहुंचे और मांझा हटाया। गर्दन से खून निकलता देख लोग पुलिसकर्मी को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। घाव ज्यादा गहरा नहीं था। अस्पताल के स्टाफ ने ड्रेसिंग की। इसके बाद पुलिसकर्मी बिना कोई कार्रवाई किए वहां से लौट गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी लोहिया नगर थाने में तैनात है।
Next Story