उत्तर प्रदेश

Up News: पुलिस वैन खड़ी कैंटर से टकराई, 5 लोगो की मौत

Sarita
8 May 2025 12:21 PM IST
Up News:  पुलिस वैन खड़ी कैंटर से टकराई, 5 लोगो की मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां आरोपियों को ले जा रही पुलिस वैन खड़े कैंटर से टकरा गई, इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों और एक कैदी की मौत हो गई। जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
यह हादसा फिरोजाबाद से बुलंदशहर जाते समय थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड पर हुआ। पुलिसकर्मी मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के आरोपी गुलशनवर को सरकारी पुलिस वाहन में पेशी के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे। चिकावटी मोड पर पुलिस वैन खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौत हो गई। एक कांस्टेबल घायल हो गया, जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे में इनकी गई जान
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एसआई रामसजीवन, कांस्टेबल बलवीर, रघुवीर, ड्राइवर कांस्टेबल चंद्रपाल और आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई और कांस्टेबल शेरपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story