उत्तर प्रदेश

UP News: शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को भेजा जेल

Sarita
27 July 2025 12:56 PM IST
UP News: शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को भेजा जेल
x
UP News: हरियाणा से बिहार हो रही शराब तस्करी के खिलाफ कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के आउटर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हैरिसगंज पुल के पास झकरकटी की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर दो युवक नीले रंग के दो ड्रम लेकर घूम रहे थे। नीले ड्रम देखकर उन्हें मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की याद आ गई। जीआरपी ने जब पूछा कि अंदर क्या है तो युवक दंग रह गए। ड्रम के अंदर देखा तो पूरी टीम दंग रह गई। अंदर अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप थी, जिसे बिहार ले जाया जाना था।
दोनों ड्रमों की जांच करने पर पता चला कि उनमें 12 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 58 बीयर के कैन भरे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू दास और हरेंद्र दास के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिले के मलिकपुर राघवपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यहां से ट्रेन के जरिए शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने वाले थे।
जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद जब्त शराब और बीयर की कैन आबकारी विभाग को सौंप दी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Next Story