उत्तर प्रदेश

UP News: अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Sarita
4 Oct 2025 9:57 AM IST
UP News: अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएँ सामने आई हैं। इनमें एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के मारे जाने, दो बदमाशों के घायल होने और कई हथियार व चोरी के जेवरात बरामद होने की खबरें शामिल हैं। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मेहताब मारा गया। मेहताब शामली जिले का रहने वाला था और उसके खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, एक रिवॉल्वर, एक तमंचा और चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।
संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में करीमपुर पुलिया के पास बाइक सवार पुलिस टीम और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से एक लुटेरा तसब्बुर घायल हो गया, जबकि लुटेरों ने एक हेड कांस्टेबल को भी घायल कर दिया। पुलिस ने घायल लुटेरे के पास से बाइक, एक तमंचा और चोरी की सोने की बालियाँ बरामद कीं। मुठभेड़ के दौरान लुटेरों के कुछ साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
सहारनपुर जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर हाईवे कट के पास पुलिस नाके के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश नदीम उर्फ ​​छोटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नदीम पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी बाइक फिसलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नदीम का एक साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने घटना की पुष्टि की है।
Next Story