- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गैंगरेप के...
उत्तर प्रदेश
UP News: गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, पिस्टल और कारतूस भी बरामद
Sarita
17 March 2025 8:36 AM IST

x
UP News: लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई है। मुख्य आरोपी और उसके साथी के मोहनलालगंज के पचौरी जंगल में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। खुद को घिरा देख मुख्य आरोपी और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी संदीप यादव निवासी आजमगढ़ के पैर में गोली लग गई।
मौके से भाग रहे मायाराम रावत (निवासी सेमनापुर थाना गोसाईगंज) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से 315 बोर का एक तमंचा और 2 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। मामला सामने आने के बाद डीसीपी निपुण अग्रवाल और एडीसीपी अमित कुमावत मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च को वादी ने थाना गोसाईगंज पर सूचना दी कि उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्री 14 मार्च की रात 12 बजे घर से कुछ सामान लेने पड़ोस की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में संदीप यादव व अन्य ने उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सूचना पर थाना गोसाईगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना मोहनलालगंज में 6 टीमें गठित की गईं। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को सूचना मिली कि आरोपी संदीप यादव व मायाराम कुबहरा मोटरसाइकिल से जंगल की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संदीप यादव के पैर में गोली लग गई।
TagsUPगैंगरेपआरोपीपुलिसगोलीपिस्टलकारतूसबरामद UPgangrapeaccusedpolicebulletpistolcartridgesrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





