- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : चाइनीज मांझे...
उत्तर प्रदेश
UP News : चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने प्रदेशभर में चलाया विशेष अभियान,13 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
23 Feb 2026 6:36 AM IST

x
UP News :पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे और खतरनाक नायलॉन पतंग डोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया। यह अभियान इलाहाबाद उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण और राज्य सरकार के निर्देश पर चलाया गया। बीते सप्ताह पुलिस ने 117 गोदामों और 11,899 दुकानों की जांच की। 14 केस दर्ज कर 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध सिंथेटिक मांझा और शीशा-लेपित नायलॉन डोरी बरामद की गई। जब्त सामान की कीमत करीब 1.93 लाख रुपये है। कई और आरोपियों की भी पहचान की गई है। पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूरी तरह रोकी जाए। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अभियान जारी रहेगा।
TagsUPचाइनीज मांझेपुलिसविशेष अभियान13 आरोपीगिरफ्तार UPChinese threadpolicespecial campaign13 accused arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





