- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: रोडवेज की...
उत्तर प्रदेश
UP News: रोडवेज की टक्कर से पुलिस जीप खाई में पलटी,चालक घायल
Sarita
20 Feb 2026 10:27 AM IST

x
UP News: नैनीताल हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की सरकारी जीप को पीछे से पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप हाईवे पर काफी दूर तक घिसटती हुई सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में जीप चालक घायल हो गया, जबकि कोतवाली प्रभारी और उनके हमराह सिपाही मामूली रूप से चोटिल हो गए।बस लेकर भाग रहे चालक को भोट पुलिस ने बस समेत पकड़ लिया। बस में 15 यात्री सवार थे। पुलिस ने बस चालक अवनीश कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह बुधवार रात करीब नौ बजे सरकारी जीप से गश्त कर रुद्रपुर की ओर से नगर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार नैनीताल हाईवे पर ईसानगर चौकी क्षेत्र स्थित अशोक नगर बिजलीघर के पास पीछे से आ रही पीतल नगरी डिपो की बस ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जीप अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटने के बाद खाई में पलट गई।
हादसे में जीप चालक जितेंद्र कुमार घायल हो गए जबकि कोतवाली प्रभारी और उनके हमराह दीपांशु चौधरी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
पुलिस की सूचना पर भोट पुलिस ने बस समेत फरार चालक को पकड़ लिया। क्षतिग्रस्त जीप और बस को कोतवाली लाया गया। जीप चालक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर बस चालक अवनीश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जीप चालक जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम दोराह, थाना बछरायूं जिला अमरोहा ने बताया कि वह करीब 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जीप चला रहे थे। तभी तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जीप करीब 20 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटने के बाद खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उन्होंने मौत को बेहद करीब से महसूस किया।
TagsUPजीपखाईचालकघायल UPjeepditchdriverinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





