- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
Up News: पुलिस ने चौराहे पर एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा, तलाशी के दौरान कुछ ऐसा मिला जिसे देख पुलिस के होश उड़ गए
Sarita
11 March 2025 12:25 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हाल ही में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसके चलते पुलिस अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई है। चौक-चौराहों पर खुलेआम हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। हाल ही में पुलिस को गीडा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध लड़की के बारे में सूचना मिली, जो लाल दुपट्टा लहराते हुए चौराहे पर घूम रही थी। पुलिस ने जब लड़की के पर्स की जांच की तो पता चला कि उसके पास एक अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लड़की गोरखपुर के शाहपुर की रहने वाली रुचि यादव निकली। पुलिस ने रुचि को काफी समय से चौराहे पर घूमते देखा था, जिसके बाद पुलिस को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रुचि के पर्स की जांच की तो उसमें से एक अवैध पिस्टल और 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह देख पुलिस हैरान रह गई।
मुखबिर ने दी थी सूचना बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले की सूचना एक मुखबिर से मिली, जिसने बताया कि बाघागाड़ा हनुमान मंदिर से पिपरी जाने वाली सीसी रोड के पास एक महिला अवैध असलहा लेकर घूम रही है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी और जैसे ही लाल सूट में युवती दिखी, टीम ने तुरंत उसकी तलाशी ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी पुलिस को रुचि यादव के बारे में जानकारी मिली तो पता चला कि वह गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के शाहपुर की रहने वाली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रुचि के पास अवैध पिस्टल और कारतूस क्यों थे। फिलहाल पुलिस ने रुचि को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह चौराहे पर अवैध असलहा लेकर क्यों घूम रही थी और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। इस घटना के बाद गोरखपुर में हड़कंप मच गया है और पुलिस इस मामले की पूरी जांच में जुटी है।
TagsUpसंदिग्धलड़कीतलाशीपुलिसहोशउड़ Upsuspiciousgirlsearchpoliceshockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





