उत्तर प्रदेश

Up News: पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Sarita
16 Oct 2025 7:10 AM IST
Up News: पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर किया  गिरफ्तार
x
Up News: पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर हत्या के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार - एक धारदार दरांती और एक फावड़ा - बरामद किया गया है। घटना 14 अक्टूबर 2025 की है, जब गौरीगंज थाने के पूरे घुइसर मजरा पड़री गाँव निवासी पवन यादव ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा राहुल अपने दोस्त चंदन के साथ खुर्दिहा भौसिंहपुर गया था। वहाँ अंग्रेजी शराब की दुकान के पास ठेले पर अनाज भूनने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि चंदन घायल हो गया और राहुल की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घटना के 12 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्तों अशोक पुत्र वासुदेव (42 वर्ष) निवासी संग्रामपुर एवं जियालाल पुत्र स्वर्गीय पंचू (62 वर्ष) निवासी खुर्दिहा भाऊसिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि अनाज भूनने में देरी को लेकर उनका राहुल और चंदन से विवाद हुआ था। गुस्से में आकर जियालाल ने फावड़े से और अशोक ने दरांती से उन पर हमला कर दिया, जिससे राहुल की मौत हो गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान के बाद हत्या में प्रयुक्त दरांती और लाठी झाड़ियों से बरामद कर ली गई। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Next Story