- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ढाई साल की...
उत्तर प्रदेश
UP News: ढाई साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sarita
29 Dec 2024 11:54 AM IST
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना 26 दिसंबर की शाम की है. मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह घर के बाहर खेल रही थी. आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और नशे की हालत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम मासूम की चीख-पुकार सुनकर जब बच्ची के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आरोपी इंद्रेश बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहा था|
बच्ची के परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इस मामले की सूचना डायल 112 और थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और उसका मेडिकल कराया. साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक नशे में था. पवई थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्रेश की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
TagsUPमासूमदुष्कर्मआरोपीगिरफ्तारUPinnocentrapeaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





