उत्तर प्रदेश

Up News: होलिका दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Sarita
12 March 2025 12:12 PM IST
Up News: होलिका दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई
x
UP News: राम नगरी अयोध्या में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बीच अयोध्या एसपी ने होलिका दहन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है. अयोध्या में 207 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा. जिसमें से 29 स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है. एसपी ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं|
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्देश दिया कि सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर रहेंगे, किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें. डिप्टी सीएम के आदेश के बाद अयोध्या सीएमओ ने अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं. जिसके बाद इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त कर दी गई हैं. अयोध्या में तैनात डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इधर, डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली को लेकर कहा कि आम नागरिक होली को शांतिपूर्वक मना सके, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड पर रहना चाहिए।
Next Story