- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: हिरण दफनाने...
उत्तर प्रदेश
Up News: हिरण दफनाने के लिए खोदा गड्ढा, मिले शिवजी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sarita
25 April 2025 10:32 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां एक मृत हिरन को दफनाने के लिए वन विभाग की टीम गड्ढा खुदवा रही थी, उसी गड्ढे में भगवान शिव की पीतल की मूर्ति मिल गई है. इसके साथ ही तांबे का आठ पुराने सिक्के भी मिले हैं. यह खबर लोगों को मिली तो देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मूर्ति को हटाने का प्रयास किया, लेकिन इससे लोग नाराज हो गए और भारी विरोध हो गया. इसके बाद मूर्ति को उसी स्थान पर छोड़कर खुद पुलिस हट गई. अब इस स्थान पर खूब पूजा पाठ हो रहा है|
घटना गुरुवार की शाम हल्दौर रोड स्थित वन विभाग की चौकी के पास का है. जानकारी के मुताबिक हाल ही में वन विभाग की गश्ती टीम को एक हिरन घायल अवस्था में मिला था. वन विभाग के अधिकारियों ने इस हिरन का खूब उपचार किया, लेकिन फिर उसे बचा नहीं पाए. वहीं हिरन की मौत के बाद वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम कराया और चौकी के पास ही गड्ढा खोद कर उसे दफनाने की कोशिश की. अभी गड्ढा खोदा ही जा रहा था कि फावड़ा किसी धातु से टकराया|
इसके बाद वन कर्मियों ने बड़ी सावधानी से मिट्टी हटाकर देखा तो भगवान शिव की पीतल की मूर्ति गड़ी थी. वहीं तांबे के 8 सिक्के भी पड़े थे. देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए. इतने में पुलिस भी पहुंची और भीड़ को पीछे कर मूर्ति को हटाने का प्रयास किया. इतने में भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया. हालात को देखते हुए खुद पुलिस को ही पीछे हटना पड़ा. फिलहाल मूर्ति उसी स्थान पर मौजूद है और लोग धार्मिक झंडा लगाकर वहां पूजा पाठ करना शुरू कर दिए हैं|
TagsUpहिरणदफनानेगड्ढाशिवजीश्रद्धालुओंभीड़UpdeerburialpitLord Shivadevoteescrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





