- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: धार्मिक स्थल...
उत्तर प्रदेश
Up News: धार्मिक स्थल में मिले मांस के टुकड़े, पूजा करने आए लोग भड़के
Sarita
20 Sept 2025 9:36 AM IST

x
Up News: झिंझाना थाना क्षेत्र के अहमदगढ़ चौकी क्षेत्र के पटनी परतापुर गाँव स्थित शिव मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से ग्रामीण भड़क गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने मंदिर की शुद्धि के लिए हवन किया।
शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे तो उन्होंने मांस के टुकड़े देखे। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर में जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलने पर झिंझाना थाना प्रभारी और अहमदगढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने इस कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान फूल कुमार ने बताया कि मंदिर में असामाजिक तत्वों ने यह कृत्य किया है। उन्होंने बताया कि शिवलिंग की सफाई कर दी गई है और दोपहर में ग्रामीणों ने मंदिर की शुद्धि के लिए हवन भी किया। इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Next Story





