उत्तर प्रदेश

Up News :बारात देखने छत पर चढ़े लोग, छज्जा टूटा, बच्ची की मौत

Sarita
2 May 2025 8:41 AM IST
Up News :बारात देखने छत पर चढ़े लोग, छज्जा टूटा, बच्ची  की मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. जब कई महिलाएं बारात देखने के लिए छत पर चढ़ी थीं. इस दौरान छज्जा टूट गया और महिलाएं नीचे गिर गईं. इस हादसे में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह पूरा मामला जिले के मुंशीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जहां, सीतारामपुर गांव में महिलाएं बारात देखने के लिए छत पर चढ़ी थीं|
इस दौरान छज्जा टूट गया और सभी महिलाएं नीचे गिर गईं. इस हादसे में एक मासूम बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
Next Story