उत्तर प्रदेश

Up News : ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी

Sarita
16 Jun 2025 9:19 AM IST
Up News : ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी
x
Up News : आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर सीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास कल 15 जून की सुबह एक यात्री की मौत हो गई। यात्री की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को अगले 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि ट्रेन संख्या 22433 सुहेलदेव एक्सप्रेस सुबह करीब 4 बजे अलीगढ़ आ रही थी।
तभी सीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री अचानक गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया और ट्रेन के स्टेशन पर रुकने पर सूचना दी। घायल यात्री को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
Next Story