उत्तर प्रदेश

Up News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

Sarita
30 April 2025 9:30 AM IST
Up News:  रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत
x
Up News: प्लेटफॉर्म नंबर तीन से ट्रेन पकड़ने के लिए जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रही नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री की पहचान नहीं हो सकी। रेलवे ट्रैक पार करने से न सिर्फ नियम टूटते हैं बल्कि जिंदगी की डोर भी टूट जाती है। देर रात ट्रैक पार करते समय एक यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 29 अप्रैल की देर रात ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब यात्री प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। जैसे ही वह प्लेटफॉर्म नंबर तीन से जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच यात्री वहां से गुजर रही नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
Next Story