- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मिट्टी के ढेर...
उत्तर प्रदेश
UP News: मिट्टी के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली दहशत
Sarita
4 Jun 2025 6:36 AM IST

x
UP News: हरदोई में एक बार फिर मिट्टी के ढेर में दबा हुआ हैंड ग्रेनेड मिला है। हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद लोगों के लिए यह हैंड ग्रेनेड कौतूहल का विषय बन गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दे दी गई है। हरदोई में इससे पहले भी कई बार मिट्टी में दबा हैंड ग्रेनेड मिल चुका है। आपको बता दें कि माधौगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौगवां गांव में सीपीयूबी, एस हाईस्कूल के बाहर डाली जा रही मिट्टी में हैंड ग्रेनेड मिला।
हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ बिलग्राम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। लखनऊ से बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दे दी गई है, जो देर रात पहुंचकर जांच करेगा।
निजी स्कूल प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि स्कूल के बाहर मिट्टी डाली जा रही थी और उसमें कहीं से मिट्टी आ गई है। माना जा रहा है कि यह मिट्टी के ढेर में कहीं दबा हुआ था और खुदाई के दौरान बाहर आ गया। इससे पहले भी लोनार कोतवाली क्षेत्र में मिट्टी के ढेर में बैग में हैंड ग्रेनेड मिल चुके हैं।
TagsUPमिट्टीहैंड ग्रेनेडदहशतUPsoilhand grenadepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





