उत्तर प्रदेश

UP News: ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत,दो आरोपी गिरफ्तार

Sarita
7 Jun 2025 6:21 AM IST
UP News: ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत,दो आरोपी गिरफ्तार
x

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के लखनौती गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस घटना में बदमाश अचिन त्यागी और उसके 12 से अधिक हथियारबंद साथियों ने गांव में 15 राउंड से अधिक फायरिंग की, जिसमें संजय त्यागी नाम का व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में अचिन त्यागी समेत 5 नामजद और 6 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है|

अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया जाता है कि अचिन त्यागी ने संजय को धमकी दी थी. गुरुवार को अचिन अपने गैंग के साथ 5 से अधिक बाइकों पर लखनौती गांव पहुंचा था. कई बदमाशों ने चेहरों पर नकाब बांधे हुए थे. उन्होंने न सिर्फ खुलेआम फायरिंग की, बल्कि अवैध हथियार, बंदूक, तमंचे और लोहे की पाइप लहराकर दहशत फैलाई. एक बदमाश ने एक हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग की, जबकि दूसरे हाथ में बोरे में लपेटा हुआ तमंचा था. इस फायरिंग में संजय त्यागी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया|

घटना की सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story