उत्तर प्रदेश

Up News: दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Sarita
24 March 2025 12:10 PM IST
Up News: दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक की मौत
x
UP News: मोहनगंज थाना क्षेत्र के अगौना ओदारी मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मोनू (20) पुत्र रामदास और सुमित निवासी ग्राम जोरावरपुर मजरा भागीरथ पुर थाना मोहनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। मोनू सड़क पर गिरा, जबकि सुमित खेतों में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए तिलोई सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित को बेहतर इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। और लोग तरह-तरह से सड़क सुरक्षा जागरूकता की चर्चा कर रहे हैं। इस संबंध में मोहनगंज प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
Next Story