- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Up News : दर्दनाक हादसा,मिनी बस से टकराई बाइक, तीन लोगो की मौत
Sarita
16 Feb 2025 6:23 AM IST

x
Up News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा हुआ. यहां एक मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस UP Police मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में हुआ ये हादसा, गांव लठिया निवासी गीता देवी (55 वर्ष) पत्नी अमृतलाल अपने बेटे अवधेश, बहू मीना देवी और नाती रोहित (12 वर्ष) के साथ बाइक से लखीमपुर आ रही थीं. अवधेश बाइक चला रहा था. ये लोग क्षेत्र के लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर गांव खैंया के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही मिनी बस से बाइक की टक्कर हो गई|
(UP Road Accident) हादसे में मां-बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. (UP Latest News) सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गीता देवी, अवधेश और मीना देवी के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
TagsUpहादसाबसटकराईबाइकतीनमौत Upaccidentbuscollidedbikethreediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





