- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खुले नाले ने...
उत्तर प्रदेश
Up News: खुले नाले ने ली 3 साल के बच्चे की जान, घर में मची चीख-पुकार
Sarita
11 July 2025 12:32 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर तंबू लगाकर रह रहे भुभरिया समाज के एक परिवार का 3 साल का बच्चा गोलू खेलते समय हाईवे किनारे खुले नाले में गिर गया। वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिवार को दी। परिजनों ने तुरंत सासनी कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दो जेसीबी मशीनों से नाले की खुदाई करवाई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा नाले के जाल में फंसा मिला। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई।
बता दें कि पूरा मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने दो जेसीबी की मदद से नाले की खुदाई की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले में फंसे मासूम बच्चे को बाहर निकाला गया।
पुलिस उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तीन साल के गोलू की रास्ते में ही मौत हो गई। गोलू अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके परिवार के सदस्य झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं और लोहार का काम करते हैं। बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है। यह हादसा हाईवे के किनारे खुले नाले की वजह से हुआ।
TagsUpनालेबच्चेजानचीख-पुकारUpdrainchildlifescreaming जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





