- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सड़क दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश
Up News: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत,दो बच्चियां घायल
Sarita
9 April 2025 11:39 AM IST

x
Up News: बुधवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो मासूम बेटियां घायल हो गईं। कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कार चला रहे मुकेश को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आपको बता दें कि इस हादसे में मुकेश की पत्नी मीनू (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय शिवानी और पांच वर्षीय सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली देहात पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के शिकार मुकेश ने बताया कि वे सभी जालौन के राठौरपुरा गांव से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पुलिस ने मीनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
TagsUpदुर्घटनामहिलामौतदोघायल Upaccidentwomandeathtwoinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





