उत्तर प्रदेश

Up News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, फैली सनसनी

Sarita
25 March 2025 10:31 AM IST
Up News:  दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, फैली सनसनी
x
Up News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. ये पूरा मामला जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र का है. जहां, गुरुसंडी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, कार गहरी खाई में जा गिरी. कार इतनी तेजी से गिरी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए|
जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दो घायल युवकों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया. जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर है. अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है. शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी|
Next Story